आगरालीक्स…ड्राइंग, कलरिंग और स्केचिंग कॉम्पटीशन में छोटे-छोटे बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा. विजेता बच्चों को मिला पुरस्कार
बचपन प्ले स्कूल और ऐकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, ब्रेनोब्रेन सिकंदरा और बचपन स्कूल कमला नगर द्वारा नीरव निकुंज स्थित बचपन प्ले स्कूल और कमला नगर के कर्मयोगी एन्क्लेव में लिटल पिकासो ड्राइंग कॉम्पटीशन के तृतीय संस्करण का आयोजन किया गया.

इस प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और प्रधानाचार्य गंुंजन गर्ग उपस्थित रहे. प्रतियोगिता में 300 से अधिक प्रतियोगियों ने सब जूनियर की तीन कैटेगरी, जूनियर की एक और सीनियर की एक कैटेगरी में भाग लिया. इस कॉम्पटीशन में कुछ श्रेणी के बच्चों ने ड्राइंग प्रतियोगिता, कलरिंग प्रतियोगिता, सकेचिग प्रतियोगिता आदि में अपना टैलेंट दिखाया. बच्चों के अभिभावकों ने उनके प्रयासों को सराहा. स्कूली की टीम परनिता निगम, दीप्ति चौहान और सभी शिक्षिकाओं ने इस कार्यक्रम में अपना शानदार योगदान दिया. सभी विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया.
प्रधानाचार्य मोहित गर्ग और प्रधानाचार्य गुंजन गर्ग द्वारा बच्चों को पुरस्कार और सर्टिफिकेट बांटे गए.

