आगरालीक्स….स्वीमिंग कॉम्पटीशन में बच्चों ने जीते मेडल्स. आगरा पब्लिक स्कूल में हुई दो ग्रुपों में प्रतियोगिता. ये बच्चे बने विजेता
रविवार को आगरा पब्लिक स्कूल ओल्ड विजय नगर में तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता दो ग्रुपो में आयोजित की गई। सभी प्रतिभागियो में उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों ने भी तैराकी में अपने टैलेंट को दिखाया और मेडल्स जीते; सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया. प्रथम ग्रुप में बालिका वर्ग में अर्शिता अग्रवाल व बालक वर्ग में सिद्धार्थ गोस्वामी प्रथम रहे। द्वितीय वर्ग में बालिका वर्ग में शान्वी ठाकुर प्रथम व बालक वर्ग में आर्यांश विज प्रथम स्थान पर रहे। मेडल पाकर सभी प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे.

विद्यालय के चेयरमैन महेश चन्द्र शर्मा ने सभी विजेताओं को सर्टीफिकेट व मेडल एवं पुरस्कार से सम्मानित किया। सेक्रेटरी अनिकेत शर्मा ने सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में चेयरमैन अभिनव शर्मा, जूही शर्मा, कार्यक्रम आयोजक रिचा शर्मा का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन फहीम कुरैशी ने किया। रेफरी राजीव शर्मा रहे।
