आगरालीक्स…आगरा के इस बड़े अस्पताल के बाहर से चोरी हो रहे थे बाइक और स्कूटर. दो महीने में कई गाड़ियां हुईं चोरी. सादा वर्दी में खड़े हुए पुलिसकर्मी तो हुआ ये खुलासा
आगरा के जिला अस्पताल के बाहर से आए दिन गाड़ियां चोरी होने की सूचनाएं पुलिस के पास आ रही थी. पिछले दो महीने के अंदर ही करीब आधा दर्जन बाइक और स्कूटर चोरी हो गए. लगातार शिकायत मिलने पर पुलिस इन चोरों की तलाश में जुट गई और अब इस गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने तीन चोरों को अरेस्ट किया है. इनमें से एक बाइक चोरी करता था तो दूसरा बाइक को काटकर उसके पार्ट अलग कर देता था. वहीं तीसरा चोर कबाड़ी था जो कि पाटर्स को बेच दिया करता था.

चोरों को पकड़ने के लिए जिला अस्पताल6 के बाहर कुछ पुलिसकर्मियों को सादा वर्दी में तैनात किया गया. इसके बाद चोरों को चेकिंग के दौरान अरेस्ट किया गया. पकड़े गए चोरों के नाम रामजानी पुत्र हरिओम निवाीस जरैया मोहल्ला गांव व थाना राजाखेड़ा धौलपुर, शंकर पुत्र रोशन सिंह निवासी ग्राम चहलपुरा थाना कोलारी धौलपुर व सोहेल पुत्र इंसाफ अली निवासी गाटर वाली गली नरीपुरा शाहगंज हैं.
पुलिस के अनुसार ये तीनों गैंग चलाते हैं जिनमें मास्टरमाइंड रामजानी है. ये लोग जिला अस्प्ताल में खड़ी बाइक का पेचकस नुमा चाबी से लॉक तोड़ते थे और फिर उसे चुपके से चोरी कर ले जाते थे. शंकर मैकेनिक है जो कि इन चोरी की गाड़ियों के पार्ट काटकर उन्हें अलग कर देता था जबकि तीसरा शातिर सोहेल कबाड़ी है. वह वाहनों के इन पाटर्स को बाजार में बेच दिया करता था. डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि तीनों आरेापियों के पास से चार बाइक, एक स्कूटी, 8 नंबर प्लेट के साथ दोपहिया वाहनों के पाटर्स भी मिले हैं.