आगरालीक्स…ट्रैफिक पुलिस पर गुस्से में आए विधायक, कहा-जाम लगा हुआ है और ये लोग वसूली में लगे हुए हैं. वर्दी का लिहाज है, बदतमीजी करेंगे तो ठुकेंगे…देखें वीडियो
आगरा में भाजपा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के गुस्से का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गुस्सा निकाल रहे हैं. उनका आरोप है कि मेरे सामने सीट बेल्ट के नाम पर रुपये लिए और वाहन सवार को छोड़ दिया. जाम लगा हुआ है और ये लोग वसूली में लगे हुए हैं. वर्दी का लिहाज है, बदतमीजी करेंगे तो ठुकेंगे. विधायक ने फोन पर इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों से भी की है.
मामला रविवार दोपहर को सेंट्रल बैंक रोड का है. रविवार दोपहर को विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल यहां से निकल रहे थे. बताया जाता है कि इस रोड पर उस समय जाम लगा हुआ था और चेकिंग के नाम पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी वसूली में लगे हुए थे. विधायक का कहना है कि जब वह वहां पहुंचे तो पुलिसकर्मी चालक को सीट बेल्ट न लगाने पर रोके हुए थे. विधायक का कहना है कि पुलिसकर्मी ने रुपये लेकर कार चालक को छोड़ा. इस पर विधायक नाराज हो गए. गुस्से में आए विधायक ने कहा फोन कर अधिकारियों का कहना है वर्दी का लिहाज हैं वरना पिटेंगे. पैसे मांगते हैं ट्रैफिक पुलिस वाले. मेरे सामने सीट बेल्ट के नाम पर उगाही कर रहे हैं. रोकने पर बदतमीजी कर रहे हैं. गुंडई कर रहे हैं. चौथ वसूली का अड्डा बना दिया हैं इन्होंने.