आगरालीक्स….आगरा में शराब की दुकानों के खुले में शराब पीने वालों और कार के अंदर शराब पी रहे लोगों पर एक्शन. देखें वीडियो
आगरा में खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन तेज कर दिया है. हाल ही में डीएम द्वारा भी सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लेने के आदेश दिए गए हैं. ऐसे में आगरा पुलिस ने ओपन बार के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. शनिवार रात को एसीपी ताज सुरक्षा द्वारा पर्याप्त पुलिस के साथ न्यू आगरा थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया.
इस दौरान टीम को शराब ठेकों के बाहर कई लोग खुले में शराब पीते हुए दिखाई दिए. पुलिस के पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया. पुलिस ने शराब की दुकानों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालें व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की. कार के अंदर बैठकर शराब पी रहे लोगों की तलाशी ली.