नईदिल्लीलीक्स… उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश और बाढ़ से बर्बादी। सबसे ज्यादा नुकसान हिमाचल प्रदेश में। उत्तराखंड में भूस्खलन में एमपी के चार लोगों की मौत। देखें फोटो-वीडियो

हिमाचल प्रदेश में कई पुल बहे, सड़के तबाह
हिमाचल प्रदेश में कई पुल बह गए हैं। सड़कें तबाह हो गई हैं। अभी भी खतरा बना हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों में हुए हादसों में 37 लोगों की मौत की सूचना है।

भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद से प्रशासन अलर्ट पर है। अगले 24 घंटों के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल में बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, समेत कई राज्यों बारिश

इसी तरह उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश जारी है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में पर्यटकों की गाड़ी पर भूस्खलन से मध्य प्रदेश के चार पर्यटकों की मौत
हो गई। कई घायल हो गए हैं।