आगरालीक्स… आगरा से हिमचाल की तीर्थन वैली में मैरिज एनीवर्सरी मनाने गए मैक माई ट्रिप के सीनियर मैनेजर पत्नी संग लापता, 48 घंटे से परिजनों से नहीं हुआ संपर्क, मां को भेजा था बाढ़ का वीडियो।उन्होंने सीएम योगी सहित जिला प्रशासन से बेटे और बहू को सकुशल लाने की मांग की है।

आगरा के सौथिया एस्टेट कॉलोनी, रोहता निवासी कुलदीप दीक्षित गुड़गांव की मेक माई ट्रिप कंपनी में सीनियर मैनेजर हैं। दो साल पहले मुरादाबाद की शिखा शर्मा से उनकी शादी हुई थी, वे पांच जुलाई को शादी की दूसरी सालगिरह मनाने के लिए तीर्थन वैली, हिमाचल के लिए निकले थे। उन्हें नौ जुलाई को सुबह 10 बजे तक आगरा लौटना था। नौ जुलाई को बहू की अपने मायके वालों से बात हुई, इसके बाद से दोनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है।
48 घंटे से नहीं हो पा रहा संपर्क
कुलदीप दीक्षित की मां कुसुमा देवी का कहना है कि कुलदीप उनका इकलौटा बेटा है। आठ जुलाई को उनकी कुलदीप से अंतिम बार बात हुइ थी, उन्होंने बताया था कि कार से चंडीगढ़ के लिए निकल रहे हैं वहां से ट्रेन से आगरा नौ जुलाई की सुबह तक आ जाएंगे। आठ जुलाई की रात से कुसुमा देवी का कुलदीप से संपर्क नहीं हुआ है, फोन नहीं लग रहा है। उन्होंने कुलपति के ससुराल वालों से संपर्क किया, उन्होंने बताया कि नौ जुलाई की सुबह 10 बजे बेटी से बात हुई थी। उन्होंने बताया था कि लैंड स्लाइड हो गई है, रास्ते में रोक दिया गया है, आगे जैसा भी होगा बताएंगे, इसके बाद से बेटी और दामाद से उनका कोई संपर्क नहीं हुआ है।
बाढ़ का मां को भेजा था वीडियो
भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में नदियों में बाढ़ आ गई है, लैंड स्लाइड होने पर यातायात ठप है। कुलदीप ने अपनी मां को बाढ़ का वीडियो भी भेजा था।