आगरालीक्स…आगरा के शाह मार्केट से हुई बाइक चोरी. पैदल आया चोर और बाइक को लेकर चला गया. सीसीटीवी देखें
थाना हरीपर्वत में दर्ज कराई गई सूचना के अनुसार महेश कुमार तिवारी निवासी गिरधर नगर रॉयल पब्लिक स्कूल के पास ट्रांस यमुना कॉलोनी ने बताया कि उनकी ब्लैक कलर की बाइक पैशन प्रो 9 जुलाई को शाह मार्केट स्थित बृज भेाग मिष्ठान्न भंडार के पास से चोरी हो गई है. इसके सीसीटीवी फुटेज में चोर आता हुआ दिखाई दे रहा है और फिर बाद में वह गाड़ी को ले जाते हुए दिख रहा है.

महेश कुमार तिवारी ने इस संबंध में थाना हरीपर्वत में रिपोर्ट दर्ज कराई है और जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है.