नईदिल्लीलीक्स… उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश और बाढ़ से तबाही जारी है। हिमाचल प्रदेशव उत्तराखंड में 15 हजार से ज्यादा पर्यटक फंसे। दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान पर
सौ से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है अब तक

मानसून इस बार उत्तर भारत में जमकर बरस रहा है। अब तक बारिश जनित हादसों में 100 से ज्यादा लोग की जान जा चुकी है। इनमें से 80 मौत को अकेले हिमाचल प्रदेश में हुई है।
व्यास नदी बहा ले गई है सैज बाजार को
हिमाचल में 10 हजार से ज्यादा पर्यटक अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए हैं। कुल्लू में व्यास नदी के तेज बहाव में आधा सैज बाजार ही बह गया है।
यमनोत्री-गंगोत्री के कई हाईवे बंद, पांच हजार पर्यटक फंसे
मौसम विभाग (आईएमडी) ने एक बार फिर हिमाचल और उत्तारखंड में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यमनोत्री, गंगोत्री में रास्ते बंद हैं। करीब पांच हजार पर्यटक फंसे हुए हैं।

दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के पर
राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। निचले इलाकों को सतर्क किया गया है। कई स्थानों से लोगों को हटाया गया है।