Wednesday , 22 April 2026
Home agraleaks CBI seize Yadav Singh wife Kusumlata kothi in Agra
agraleaksबिगलीक्स

CBI seize Yadav Singh wife Kusumlata kothi in Agra

123

आगरालीक्स……… आगरालीक्स सीबीआई ने आगरा में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद चर्चित इंजीनियर यादव सिंह की फरार चल रही पत्नी कुसुमलता की आगरा की चल-अचल संपत्ति बुधवार को कुर्क कर दी गई। सीबीआई ने कोठी पर पूरे सामान सहित कोर्ट का आदेश चस्पा कर दिया, सील लगाकर इसे अपने कब्जे में ले लिया है।
नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद हैं। इसी केस में उनकी पत्नी कुसुमलता फरार हैं। उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट हैं। कुर्की पूर्व वारंट पहले ही जारी हो चुके थे। कुसुमलता का मायका फिरोजाबाद में है। सीबीआई उनकी तलाश में मायके में भी दबिश देने गई थी। यादव सिंह मूल रूप से आगरा का ही रहने वाला है। यहां उसकी और कुसुमलता की कोठी देवरी रोड पर है। यादव सिंह की कोठी हरी कोठी के नाम से चर्चित है।
इसके ठीक बराबर की कोठी कुसुमलता के नाम बताई जाती है। पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद से सीबीआई की टीम इसकी कुर्की करने के लिए आई। इसे सामान सहित कुर्क कर लिया गया।
आगरा के निवासी और पढाई भी की 
आगरा के डीईआई से डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने के बाद नोएडा प्राधिकरण के चीफ इंजीनियर बने यादव सिंह सेवला के नंदपुरा में आलीशान हरी कोठी है। सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में हिरासत में लेने के बाद सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। गुरुवार को कोर्ट ने उन्हें छह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

yadav 4
नोएडा प्राधिकरण में चीफ इंजीनियर के पद पर रहते हुए यादव सिंह ने अपने मिलने वालों की नौकरी लगवाई। आगरा और फीरोजाबाद, जहां उनकी ससुराल है, उसके नाम से पहुंचने वाले लोगों की मदद की। उन्हें मोटी कमाई भी करवाई। उन पर 954 करोड के घोटाले का आरोप है।
इनकम टैक्स के छापे के बाद निशाने पर आए यादव सिंह
नवंबर 2014 में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा यादव सिंह के घर और कार्यालय पर सर्च की थी। इसके बाद करोडों की अघोषित आय का खुलासा हुआ था। यादव सिंह के साथ ही उनके परिजनों के नाम करोडों की सम्पति है।
13 हजार करोड के प्रोजेक्ट के लिए किया भुगतान
यादव सिंह ने नोएडा आॅथरिटी में नौ साल में आठ हजार करोड और बिजली विभाग में 500 करोड के भुगतान किए थे। यही नहीं यादव सिंह ने तमाम लोगों की नौकरी भी लगवाई है।

इंटरनेट फोटो 

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : The New trend of decorating homes for wedding ceremonies is “Shadi Wala Ghar” in Agra

आगरालीक्स…आगरा में विवाह समारोह पर घरों की साज—सजावट का ट्रेंड बदल रहा...

बिगलीक्स

UP Board 10th & 12th 2026 result declare on 22nd April 2026

यूपीलीक्स ..यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट कल घोषित...

बिगलीक्स

Mathura Live News: Pregnant Girl friend killed by Man & His friend, Arrested in Police encounter, Video

मथुरालीक्स… Mathura News: वृंदावन घूमने आई गर्भवती गर्लफ्रेंड की उसके ब्वायफ्रेंड ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Pit hole in 12 road after 6 Month, Found in Third Party survey

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में लाखों रुपये से बनीं 12 सड़कें छह...

error: Content is protected !!