आगरालीक्स ….आगरा में मास्टर क्लास विद दिनेश के लिए भीड उमडी, उनसे सवाल पूछे, उन्होंने दो रेसिपी बनाईं, इसमें से एक आगरा पेठा सैवरी सैलेड और दूसरी शाही टुकड़ा समर पुडिंग थी।
बुधवार को होटल रेडिसन ब्लू द्वारा आयोजित मास्टर क्लास विद दिनेश में मास्टरशेफ फाइनलिस्ट ने सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि शाही टुकड़ा में उन्होंने ब्रेड को चाशनी में डुबोकर बनाई जाने वाली पारंपरिक रेसिपी को आधुनिक रूप दिया। पेठा सैवरी सैलेड में नमकीन, तीखा और मीठा स्वाद था।
एक्सपीरिमेंट करें तो बनेगी अच्छी रेसिपी
दिनेश का कहना था कि महिलाओं को खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए कुछ अलग करें, । प्रयोग ऐसा हो जो अच्छा हो। बच्चे भी रोज-रोज पकने वाले एक जैसे खाने से बोरियत होने लगती है। उन्हें कुछ ऐसा परोसें जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी हो। जीभ के अलग-अलग भाग खंट्टा, मीठा, तीखा अनुभव करते हैं। इनके अनुसार ही भोजन में स्वाद होने चाहिए। घर में स्वाद बढ़ाने के लिए पर्याप्त मसाले होते हैं। भारत के विभिन्न प्रांतों का स्वाद अपने भोजन में शामिल किया जा सकता है। उनका कहना था कि खाना तो आज भी वही है, अब उसमें वैरायटी तलाशी जाने लगी है। उसे प्रेजेंटेबल बनाया जा रहा ताकि लोग खाना देखकर उसकी तरफ खिंचे चले आएं।
Leave a comment