आगरालीक्स…आगरा में 5 महीने से लापता नर्स का मिला कंकाल. घर में शादी थी, बाजार में खरीदारी करने को निकली थी. जानिए पूरा मामला
आगरा के थाना कमला नगर क्षेत्र से लापता 40 वर्षीय प्रेमलता का कंकाल यमुना के खादर में मिला है. प्रेमलता की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी और शव को यहां दफना दिया था. पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद नर्स के प्रेमी को सोनीपत से अरेस्ट किया गया और फिर उसकी निशानदेही पर नर्स का कंकाल बरामद किया है. पुलिस कंकाल का डीएनए परीक्षण भी कराएगी.
ये है मामला
मामला 4 फरवरी 2023 का है. लोहियानगर बल्केश्वर की रहने वाली 40 वर्षीय हेमलता यमुनापार स्थित प्रिया अस्पताल में नर्स थी. भाई अतुल कुमार ने बताया कि घर में बहन की ननद के बेटे की शादी थी. 4 फरवरी को हेमलता बाजार से खरीदारी करने के लिए घर से निकली लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटी. परिजनों ने उसे काफी तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चला. उन्होंने थाना कमला नगर में गुमशुदगी की भी तहरीर दी लेकिन आरोप है कि परिजनों ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. न तो मुकदमा दर्ज किया और नही हेमलता की तलाश के प्रयास किए.

परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि हेमलता का नर्सिंग होम में काम करने वाले एक कर्मचारी शेर सिंह के साथ दोस्ती थी. आखिरी बार उसी के साथ जाते हुए देखा गया था. इस पर परिजनों ने शेर सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी लेकिन पांच महीने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया. परिजनों ने परेशान होकर अदालत का दरवाजा खटखटाया और सीजेएम कोर्ट से आदेश पर पुलिस ने शेर सिंह के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया जो कि आगरा से सोनीपत चला गया था.
सात जुलाई को पुलिस कमिश्नर से परिजनों ने मुलाकात की और हेमलता की तलाश करने को कहा. इसके बाद पुलिस ने सोनीपत से शेर सिंह को पकड़ा. पूछताछ में उसने हेमलता की हत्या कर शव को यमुना के खादर में दफनाना स्वीकारा. पुलिस ने शेर सिंह की निशानदेही पर कंकाल को बरामद किया है. पुलिस इस मामले में अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसे आखिर ऐसा क्यों किया. इसके अलावा बरामद कंकाल हेमलता का ही है या नहीं इसके लिए उसका डीएनए परीक्षण कराया जाएगा.