आगरालीक्स…आगरा में बाढ़ का ताजा अपडेट. ताजमहल के पीछे गार्डन तक पहुंची यमुना. पानी भरने से श्मशान घाट पर नहीं हुए अंतिम संस्कार…देखें वीडियो
आगरा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. ताजा अपडेट के अनुसार यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल से केलव 0.5 फीट दूरी पर है. आज रात को यमुना का जलस्तर इसे क्रॉस कर सकता है. इधर यमुना धीरे—धीरे अपने रौद्र रूप में आना शुरू हो गई है. ताजगंज शमशान घाट पर यमुना का पानी पहुंच गया है जिसके बाद यहां अंतिम संस्कार नहीं हुए हैं. अधिकतर लोगों ने विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कराया है. इधर यमुना का पानी ताजमहल के गार्डन तक पहुंच गया है.

यमुना के जलस्तर का ताजा अपडेट
यमुना का लो फ्लड लेवल — 495 फीट
यमुना का हाई फ्लड लेवल — 508 फीट
आज शाम 5 बजे तक यमुना का जलस्तर — 494.5 फीट
पिकनिक प्वाइंट बनी यमुना
आगरा में यमुना इस समय खूब चल रही है. ऐसे में यमुना को देखने के लिए लोग भी पहुंच रहे हैं. आगरा के कई घाटों पर शाम को और सुबह के समय लोगों की भीड़ देखी जा रही है. लोग यहां सेल्फी ले रहे हैं और यमुना के साथ के फोटो सोशल मीडिया पर भी अपलोड कर रहे हैं.