आगरालीक्स…आगरा में दिल्ली के निजी अस्पतालों से भी अच्छी सुविधा वाली सुपरस्पेश्यलिटी ओपीडी शुरू. यहां हार्ट सर्जरी, कैंसर सर्जरी, न्यूरो सर्जरी की भी मिलेगी सुविधा. जानिए किस दिन किसी ओपीडी
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बनी नई सुपरस्पेश्यलिटी बिल्डिंग में आज से ओपीडी शुरू हो गई है. इस नई बिल्डिंग में एसी चैंबर बने हुए हैं और मरीजों के साथ तीमारदारों की सुविधाओं को भी ध्यान रखा गया है. इस सुपरस्पेश्यलिटी बिल्डिंग का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू किया गया था और इसमें करीब 200 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस सुपरस्पेश्यलिटी बिल्डिंग को दिल्ली जयपुर के कई अच्छे प्राइवेट अस्पतालों से बेहतर और सुविधाजनक बनाया गया है.

इसकी मिलेगी सुविधा
इस सुपरस्पेश्यलिटी बिल्डिंग में हार्ट, कैंसर, न्यूरो की ओपीडी भी होगी और सर्जरी भी की जाएगी. इससे लोगों को अब हार्ट, न्यूरो और कैंसर की सर्जरी के लिए अब दिल्ली और जयपुर जैसे महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा. पांच मंजिला इस बिल्डिंग में पहली मंजिल पर अभी ओपीडी शुरू की गई है.
कैसे यहां दिखा सकेंगे मरीज
तीमारदारों को अपने मरीज को दिखाने के लिए सबसे पहले सामान्य ओपीडी में जाकर पर्चा बनवाना होगा. जहां चिकित्सक देखेंगे. मरीज की गंभीरता को देखते हुए यहीं से चिकित्सक सुपरस्पेश्यलिटी बिल्डिंग में मरीजों को रेफर करेंगे जिसके बाद मरीज इस बिल्डिंग में सर्जरी करवा सकेंगे.

इस दिन होगी सर्जरी
न्यूरो सर्जरी — मंगलवार और शुक्रवार
गैस्ट्रो सर्जरी — सोमवार, बुधवार, गुरुवार
यूरोलॉजी — मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवारन, शनिवार
सीटीवीएस (हार्ट) — सोमवार, बुधवार
सुपर स्पेश्यलिटी ओपीडी (मेडिसिन)
न्यूरोलॉजी — सोमवार, बुधवार, शुक्रवार
गेस्ट्रोएण्टेरोलॉजी — मंगलवार, शुक्रवार
नेफ्रोलॉजी — सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार
काडियोलॉजी — मंगलवार, गुरुवार, शनिवार
अभी फिलहाल इस बिल्डिंग की पहली मंजिल पर ओपीडी शुरू की गई है लेकिन आने वाले समय में हर मंजिल पर हर बीमारी की ओपीडी और सर्जरी की जाएगी. जैसे
पहली मंजिल — न्यूरोलॉजी की ओपीडी होगी, इसी मंजिल पर आपरेशन थियेटर भी होगा जहां न्यूरोसर्जरी की जाएगी.
दूसरी मंजिल — गेस्ट्रोएण्टेरोलॉजी की ओपीडी होगी. इसी मंजिल पर इसका आपरेशन थियेटर होगा जहां गेस्ट्रो सर्जरी की जाएगी
तीसरी मंजिल —नेफ्रोलॉजी की ओपडी होगी. इसी मंजिल पर यूरोलॉजी सर्जरी होगी.
चौथी मंजिल — सीटीवीएस सर्जरी होगी और कार्डियोलॉजी के मरीज देखे जाएंगे.
