आगरालीक्स…आगरा में सोमवार को कई स्कूल बंद रहेंगे. पैरेंट्स के पास आने लगे मैसेज
आगरा में सोमवार को कई स्कूल बंद रहेंगे. इसके लिए स्कूल प्रबंधन की ओर से मैसेज पैरेंट्स को भेजे जा रहे हैं. सोमवार को छुट्टी का कारण बल्केश्वर मेला और परिक्रमा है. बता दें कि आगरा के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर पर ऐतिहासिक शिव मेला लगता है तो वहीं रविवार शाम के बाद से शहर के चारों कोनो पर स्थित शिवालयों की परिक्रमा की जाती है. जिसमें हजारों की संख्या में परिक्रमार्थी परिक्रमा देते हैं. ऐसे में परिक्रमा वाले मार्गों पर पड़ने वाले लगभग सभी स्कूलों में सोमवार को अवकाश रहेगा.

दो दिन की छुट्टी
स्कूलों में दो दिन की लगातार छुट्टी है जिससे बच्चे बहुत खुश हैं. कल रविवार है तो परसों सोमवार को बल्केश्वर मेले को लेकर छुट्टी रखी गई है. ऐसे में लगातार दो दिन छुट्टी होने से बच्चों में खुशी छाई हुई है. सावन के तीसरे सोमवार को सिकंदरा स्थित ऐतिहासिक कैलाश मंदिर पर मेला लगता है. इस दिन पूरे आगरा के स्कूल बंद रखे जाते हैं, क्योंकि कैलाश मेले पर आगरा में लोकल लेवल पर होलीडे रखा जाता है.