Thursday , 26 November 2026
Home आगरा Agra News: 550 NCC cadets will learn discipline and leadership skills in ten days training camp in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: 550 NCC cadets will learn discipline and leadership skills in ten days training camp in Agra…#agranews

207

आगरालीक्स…आगरा में इस कॉलेज के मैदान बना सैन्य छावनी. 10 दिन तक 550 एनसीसी कैडेट्स सीखेंगे अनुशासन और नेतृत्व क्षमता

वन यूपी बटालियन, एनसीसी, द्वारा कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का आयोजन शमशाबाद स्थित एन डी डिग्री कॉलेज में प्रारंभ हुआ।ओपनिंग एड्रेस में कैंप कमांडेंट कर्नल एमएस रोहिल ने छात्र व छात्रा कैडेटों को संबोधित करते हुए कैंप के उद्देश्य को समझाया। उन्होंने कहा मिलकर अनुशासन में रहना व नेतृत्व क्षमता का विकास करना, यह कैंप का सामान्य उद्देश्य है। हाइजिन और सैनिटेशन की जानकारी तथा जल का उचित प्रयोग पर ध्यान देने पर विशेष बल दिया। कैंप में सैन्य जीवन की जानकारी से कैडिटों को अवगत कराया जाएगा। जिससे भविष्य में कैडेट सेना में अपना कैरियर बनाने को प्रेरित हो सकें। यह कैंप का मुख्य उद्देश्य है।

कैम्प में डिप्टी कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल शशि कुमार राय ने बताया कि दिनभर की कड़ी ट्रेनिंग के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे, जिसके द्वारा छात्र अभिरुचि का प्रदर्शन करेंगे एवं स्वयं को तरोताजा अनुभव करेंगे। साथ ही कैंप में थल सैनिक कैंप के लिए चयन प्रक्रिया भी चल रही है। कैम्प में डीईआई, आगरा कॉलेज, सेंट जॉन्स, सरस्वती विद्या मंदिर ,एपीएस, एसएमडीडी , चाहर वाटी इंटर कॉलेज आदि के कैडेट भाग ले रहे हैं।

कैंप में कैप्टन के सी दुबे, कैप्टन अमित अग्रवाल, कैप्टन मनीष कुमार, कैप्टन पवन परमार, लेफ्टिनेंट आशुतोष दुबे, फर्स्ट ऑफिसर ज्ञानेंद्र तिवारी के कुशल नेतृत्व में कैंप का संचालन हो रहा है। सैन्य विषयों का संचालन सूबेदार मेजर बलदेव सिंह, सूबेदार नरेंद्र कुमार, सूबेदार विकास थापा, सूबेदार होशियार सिंह, सूबेदार सोमराज चरण, कैंप बीएचएम पीतांबर आले द्वारा होगा तथा लेखा कार्य राजेश कुमार , नरेश कुमार, हरेंद्र कुमार करेंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: A grand procession will travel from Gurudwara Guru Ka Taal in Agra to Gurudwara Sis Ganj Sahib on November 29…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल से दिल्ली के चांदनी चौक स्थित...

आगरा

Agra News: DM in Agra issues strict instructions to banks: Provide loans to eligible beneficiaries on a priority basis…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डीएम के बैंकों को सख्त आदेश. मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना...

टॉप न्यूज़

Agra News: Watch the video of the dispute between Agra Metro staff and Agra College teachers…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में मेट्रो कर्मचारियों और आगरा कॉलेज शिक्षकों के बीच विवाद का...

आगरा

Umesh Chandra Saxena, a 67-year-old resident of Agra, has gone missing

आगरालीक्स…आगरा में रहने वाले 67 साल के उमेश चन्द्र सक्सैना लापता. परिजन...

error: Content is protected !!