आगरालीक्स…आगरा के एक कॉलेज में 75 पौधे रोपे गए हैं. इनमें कई फल तो कई छायादर वृक्ष के. इनके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी उठाएगी संस्था रोटरी क्लब ग्रेस
पेड़ों की तेजी से गिरती संख्या पर रोटरी क्लब आगरा ग्रेस ने चिंता जताई है। इसी के तहत पार्कों के संरक्षण और पौधारोपण अभियान को गति दी जा रही है। क्लब द्वारा रोहता नहर के पास फार्मेसी कॉलेज में ऐसे 75 पौधे रोपे गए जो बड़े होकर फल, छायादाय एवं औषिधीय गुणों से युक्त वृक्ष बनेंगे। क्लब कीं अध्यक्ष नीलम मेहरोत्रा ने कहा कि आज भारत में प्रति व्यक्ति 28 पेड़ हैं। यह चिंताजनक है। ऐसे में हर व्यक्ति को अपने पूरे जीवन में कम से कम 28 पेड़ तो लगाने ही चाहिए। सचिव शीनू कोहली ने कहा कि अगर पेड़ घटेंगे तो हमारी सांसें घुटेंगी। यही बात है जिसे ध्यान रखना है। सभी को मिलकर काम करना है।

संस्थापक अध्यक्ष डॉ जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि एक या कुछ व्यक्तियों के करने से कुछ नहीं होगा, हम सभी को आगे आना होगा, हर व्यक्ति को पौधे लगाने होंगे। कोषाध्यक्ष मीनाक्षी मोहन ने कहा कि कहीं भी किसी व्यक्ति को पेड़ काटते यहां तक कि पत्तियां भी तोड़ते देखो तो विरोध करो। फार्मेसी कॉलेज कीं प्राचार्य रश्मि जी ने कहा कि रोटरी ग्रेस के सेवा कार्यों में पर्यावरण संरक्षण एक महत्वपूर्ण अंग है। मंजुषा चंद्रा, आशु जैन, रुचि अग्रवाल, पूजा बंसल, डॉ सविता त्यागी, रुनू दत्ता, अंजली बावरी, गीता साहनी, डॉ संगीता बंसल, डॉ आशीष त्रिपाठी आदि ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया।