आगरालीक्स…. आगरा में होटल व्यवसायी भाईयों के बीच विवाद, पुलिस तक पहुंचा मामला।

आगरा के होटल व्यवसायी अमर देव साहनी के बेटे रोमिंदर सिंह साहनी और जसविंदर सिंह साहनी में विवाद चल रहा है, मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। इंस्पेक्टर ताजगंज देवेंद्र शंकर पांडेय का मीडिया से कहना है कि रोमिंदर सिंह साहनी होटल अमर देखते हैं और जसिंवद सिंह साहनी का होटल अमर यात्री निवास है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल अमर के बराबर से शमसाबाद रोड पर पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है, इसके लिए खोदाई की गई है। पुलिस मौके पर पहुंची, पाइप लाइन की खोदाई से होटल अमर यात्री निवास की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइप लाइन डालने के लिए की जा रही खोदाई का काम रुकवा दिया गया है। थाने पर किसी ने तहरीर नहीं दी है।