मथुरालीक्स ….एक के बाद एक दो ट्रेनों में आतंकी और उसके बाद बम की सूचना से खलबली, गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस के बाद दक्षिण एक्सप्रेस में चेकिंग।

गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस मुंबई से अमृतसर जा रही थी, ट्रेन में आतंकी होने की सूचना मिली। बुधवार सुबह 11.57 बजे ट्रेन के मथुरा स्टेशन पर पहुंचते ही सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। ट्रेन की तलाशी की गई लेकिन कोई संदिग नहीं मिला। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ट्रेन के साथ रवाना कर दी गई।
रात को दक्षिण एक्सप्रेस में बम की सूचना
इसके बाद बुधवार रात को सूचना मिली कि हजरत निजामुददीन से हैदराबाद जा रही दक्षिण एक्सप्रेस में बम है। जीआरपी के साथ ही बम निरोधक दस्ता पहुंच गया। मथुरा स्टेशन पर ट्रेन की चेकिंग की गई। करीब 1.30 घंटे तक ट्रेन में चेकिंग की गई। इसके बाद ट्रेन रवाना कर दी गई।