Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra Plantation Drive 2023 : 49 Lakh sapling planted in Agra #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra Plantation Drive 2023 : 49 Lakh sapling planted in Agra #agra

171

आगरालीक्स …..आगरा में 49 लाख पौधे लगाए जाएंगे, पौधे निशुल्क मिलेंगे, 22 जुलाई से शुरू होगा अभियान।

आगरा में 22 जुलाई 2023 एवं दिनांक 15 अगस्त 2023 को वृहद स्तर पर वृक्ष रोपित कर वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस बार वृक्षारोपण का कार्यक्रम पेड लगाओ-पेड बचाओ की थीम पर किया जायेगा। बैठक में डीएफओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित 35 करोड़ वृक्षारोपण के अंतर्गत जनपद को कुल 4903560 पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसके सापेक्ष वन विभाग द्वारा 1288874 तथा अन्य विभागों द्वारा 3747256 कुल 5036130 पौधों के रोपण हेतु गड्ढा खुदान का कार्य पूर्ण किया जा चुका है जिनमें आगामी 22 जुलाई को व्रक्षारोपण किया जाएगा, शेष लक्ष्य को 15 अगस्त को पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस हेतु विभिन्न विभागों यथा ग्राम्य विकास विभाग को 1953000, का लक्ष्य,कृषि विभाग को 390000, नगर विकास विभाग 260000, पंचायती राज विभाग 197000, उद्यान विभाग 240000, लोकनिर्माण विभाग 22000, राजस्व विभाग 163000, पर्यावरण विभाग 185000, बेसिक शिक्षा 19000, माध्यमिक शिक्षा 12000, स्वास्थ्य विभाग 15000, जलशक्ति 23000, आवास विकास 10000 पौधरोपण करेंगे। वन विभाग द्वारा सभी विभागों को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ए. मनिकंडन, ने वन महोत्सव को उत्सव की तरह मनाने का आह्वान किया तथा उन्होंने निर्देशित किया कि वृक्षारोपण अभियान में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य जन, शहीदों के परिवार को भी आमंत्रित करें,तथा जन सहभागिता के द्वारा अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि हरितिमा एप को डाउनलोड कर जो भी पौधारोपण कराएं उसका जियो टैग कराएं, नर्सरी से पौधे उठान के समय उनकी हैंडलिंग ठीक से करें जिससे कि पौध नष्ट न हो। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण अभियान हेतु तहसील में एसडीएम को जोनल सभी बीडीओ को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अपने विभागों के नोडल अधिकारी होंगे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि सभी कार्यालय के कर्मचारियों को एक पौधा लगाने तथा उसके रख रखाव को प्रेरित करें, तथा पर्यावरण के लिए सकारात्मक पहल करें। उन्होंने समस्त विभागों के साथ-साथ प्रमुखता से मीडिया बंधुओं, अधिवक्ताओं, उद्यमियों, महिला संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, आदि विभिन्न संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Two students drown to death in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कक्षा 9वीं के दो छात्रों की पानी में डूबने से...

आगरा

Agra Weather: Amidst a heavy rain alert in Agra, the sun came out and temperatures rose…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भारी बारिश के अलर्ट के बीच बादल छाए और चले...

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

error: Content is protected !!