Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Mahindra Thar’s craze after bullet among youth of Agra, record waiting…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Mahindra Thar’s craze after bullet among youth of Agra, record waiting…#agranews

140

आगरालीक्स…आगरा के युवकों और युवतियों में भी बुलेट के बाद अब थार का क्रेज. थार 4×2 की रिकॉर्ड वटिंग. जानें खासियत, कलर और प्राइस

आत्माराम शोरूम के डायरेक्टर तनय अग्रवाल

आगरा के युवाओं में इस समय थार को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखा जा रहा है. शहर के युवक हों या फिर युवतियां सबकी पहली पसंद इस समय महिंद्रा थार ही है. इसी साल के शुरुआत में महिंद्रा ने भारतीय बाजार में बहुप्रीतिक्षत थार 4×2 एसयूवी को लांच किया था. इसक एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये से 13.49 लाख रुपये है. 4×2 खासकर उन लोगों को ध्यान में रखकर लांच की गई थी जो थार 4×4 को खरीदने में असम​र्थ थे. आगरा में आत्माराम शोरूम के डायरेक्टर तनय अग्रवाल का कहना है कि महिंद्रा थार 4×2 की आगरा में जबर्दस्त ​डिमांड देखने को मिल रही है और इसकी इस समय रिकॉर्ड डेढ़ साल की वेटिंग चल रही है. वहीं बात थार 4×4 की करें तो इसकी एक्स शोरूम कीमत 13.58 लाख से लकर 16.29 लाख रुपये तक है. आगरा में 4×4 की वेटिंग इस समय चार महीने तक है. इन रिकॉर्ड वेटिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगरा के युवाओं में इसको लेकर कितना क्रेज है. आगरा में महिंद्रा थार में तीन कलर ब्लैक, ग्रे और रेड हैं. इनमें रेड और ब्लैक सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं.

जानें 4×2 और 4×4 में अंतर
महिंद्रा थार 4×2 और महिंद्रा थार 4×4 देखने में बिल्कुल एक ही जैसी हैं, इसलिए बहुत से लोग यह नहीं समझ पाते हैं कि उनके लिए इस एसयूवी का 4×2 या 4×4 में से कौन सा वैरिएंट खरीदना बेहतर रहेगा. थार का दोनों ही वर्जन देखने में बिल्कुल एक समान लगते हैं लेकिन एक बैजिंग को देखकर आप इन दोनों में फर्क समझ सकते हैं. थार के नए लान्च हुए वैरिएंट के पिछले हिस्से पर 4×2 की बैजिंग दी गई है, जबकि पुरानी थार में 4×4 की बैजिंग मिलती है. आपको इस गाड़ी के वेरिएंट को पहचानने के लिए साइड प्रोफाइल पर नजर डालनी होगी. 4×4 में 2200 सीसी का इंजन है जबकि 4×2 में 1500 सीसी का इंजन है.

बाहरी तौर पर देखें तो ये दोनेां ही थार बिल्कुल एक जैसी लगती हैं और इनमें जरा भी अंदर नहीं है. थार के 4×2 और 4×4 दोनेां ही वर्जन में ग्राउंड क्लीयरेंस और अन्य एक्सटीरियर डिटेल्स बिल्कुल एक समान हैं. दोनों ही गाड़ियों में 18 इंच के अलॉय व्हील्स और आल टेरेट टायर्स दिए गए हैं.

बात इंटीरियर की करें तो दोनेां ही मॉडलों में डैशबोर्ड लेआउट और सीटिंग लेआउट बिल्कुल एक जैसा है. लेकिन नई महिंद्रा थार 4×2 में इसके 4×4 वर्जन के तुलना में गियर शिफ्ट लीवर के स्थान पर एक क्यबी होल दिया गया है. महिंद्रा थार 4×4 में एक एसिस्ट इक्विपमेंट के तौर पर फ्रंच और रियर आर्मरेस्ट को जोड़ा गया है. रियर आर्मरेस्ट के साथ कप होल्डर्स के साथ यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. इंटीरियर फीचर्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयरकॉन वेंट और कंट्रोल्स महिंद्रा थार 4×4 के बराबर हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!