आगरालीक्स…आगरा में यमुना की लेटेस्ट स्थिति जानिए. जलस्तर तो घटा लेकिन खतरे के निशान से अभी इतनी है ऊपर. गोकुल बैराज से छोड़ा गया इतना पानी
आगरा में यमुना के जलस्तर में कमी आना अब शुरू हो गई है. हर घंटे करीब एक इंच यमुना का जलस्तर कम हो रहा है लेकिन अगर लेटेस्ट कंडीशन की बात करें तो यमुना अभी भी खतरे के निशान से करीब दो फीट ऊपर है. आज शाम 8 बजे के जारी किए गए अपडेट के अनुसार आगरा में यमुना का जलस्तर 496.9 फीट है जो कि लो फ्लड लेवल (495 फीट) से अभी भी अधिक है. हालांकि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाने की उम्मीद है.

गोकुल बैराज से यमुना में एक लाख 2 हजार 843 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. वहीं ओखला बैराज से 36544 क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया है. मथुरा से आगरा तक पानी आने में करीब 22 घंटे का समय लगता है. हालांकि बहाव तेज होने के कारण आगरा से भी पानी अधिक संख्या में आगे की ओर बढ़ रहा है.
Date * 20-7-2023*
Time 08:00 PM
Yamuna River ,
At Water Works Agra
Current Gauge. 496.9 Ft.
Low flood Level 495.0 Ft
Medium Level 499.0 Ft
High flood Level 508.0 Ft
Trend.- Decreasing
At Gokul Barrage 102843 cusec
Trend- Decreasing
At Okhla Barrage 36544 Cusec
Trend- Decreasing
Chambal at Pinahat
Current level- 115.50 M
H.F.L- 137.60 M
Alert Level 127.00 M
Danger level 130.00 M
*Trend:- Constant