आगरालीक्स…आगरा के श्री मनकामेश्वर मंदिर में इस बार नहीं होगा ऐतिहासिक श्रीरामलीला महोत्सव…यहां का महोत्सव अब इस जगह होगा
श्री मनःकामेश्वरनाथ जी के प्रांगण में होने वाली ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव 2023 इस वर्ष बाबा के ग्रामीण संस्थान परिसर, ग्राम-गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड, आगरा पर कराने का निर्णय लिया गया हैं। ग्राम-दिगनेर व आसपास के सम्मानित ग्रामवासियों के अनुरोध व लीलाओं को वृहद् स्वरूप प्रदान करने के लिए, साथ-साथ युवा, बच्चे प्रभु श्रीराम की लीलाओं को देखकर अपने जीवन में बदलाव ला सके। श्री रामलीला का मंचन नवरात्र के दिनों से प्रारंभ होकर दशहरा रावण वध के पश्चात् प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ विराम लेंगी। लीला 15 अक्टूबर रविवार से शुभारंभ होकर 25 अक्टूबर 2023 तक आनंद प्रदान करेगी।