आगरालीक्स…आगरा में नशीली और नकली दवाओं का मोस्ट वांटेड सरगना विजय गोयल ने किया समर्पण..5 करोड़ की नशीली दवाओं को जब्त कर दो फैक्ट्री की थी सीज…
आगरा में नशीली और नकली दवाओं का मोस्ट वांटेड सरगना विजय गोयल ने आज समर्पण कर दिया है. 8 जुलाई को नारकोटिक्स टास्क फोर्स और पुलिस ने आगरा के सिकंदरा और बिचपुरी में नशीली व नकली दवाओं को बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापे मारे थे जहां से टीम ने 5 करोड़ रुपये की नशीली व नकली दवाओं को जब्त किया था. नकली दवाओं के मामले में पुलिस वांछित सरगना विजय गोयल की तलाश कर रही थी. आगरा पुलिस चार राज्यों में उसकी तलाश में थी. पुलिस ने विजय गोयल की पत्नी और साझीदार समेत सात लोगों को जेल भेजा था. आज शनिवार को विजय गोयल ने अधिवक्ताओं के साथ आगरा दीवानी न्यायालय में समर्पण कर दिया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

रिमांड पर लेगी पुलिस
विजय गोयल के समर्पण करने के बाद अब पुलिस और नारकोटिग्स टास्क फोर्स उसे रिमांड पर लेंगे और नकली व नशीली दवाओं के संबंध में पूछताछ करेंगे. बता दें कि आगरा की दोनों फैक्ट्रियों में बनने वाले नशीली दवाओं को देश के कई राज्यों के साथ बिहार व कोलकाता होते हुए बांग्लादेश तक डिलीवर की जा रही थीं.