आगरालीक्स ….आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दौड़ती टूरिस्ट बस का टायर फटा, बस के पिछले हिस्से में लगी आग।

सोमवार सुबह नोएडा से आगरा के लिए बस आ रही थी, यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली टोल प्लाजा के पास अचानक से बस का टायर फट गया। टायर फटने से बस के पिछले हिस्से में आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें तेज होती गई। ड्राइवर ने बस रोक दी, बस को खाली करा लिया गया।