आगरालीक्स ….आगरा रीजन में मरीज को लेकर जा रहा परिवार की कार नहर में गिरी, नदी में कार गिरने के चार घंटे बाद चला पता, मरीज सहित पांच की मौत।

आगरा रीजन के कासगंज के गंजडुंडवारा निवासी नीरज की पत्नी विनीता की तबीयत बिगड़ने पर रविवार रात को दोस्त शिवम की कार से एटा के लिए निकले, कार में नीरज के चाचा और उनकी चाची भी थी। देर रात तक वे एटा नहीं पहुंचे तो परिजनों को चिंता हुई, फोन पर संपर्क किया तो फोन नहीं उठा। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार सुबह एटा में प्रवेश करते ही नहर में कार पड़ी होने की सूचना मिली। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया लेकिन पांचों की मौत हो चुकी थी।
चार घंटे कार में फंसे रहे पांचों लोग
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार को शिवम चला रहा था। रात 12 बजे वे एटा में पहुंचे, एटा में प्रवेश करते ही पुलिया पर कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराने के बाद कार नहर में गिर गई। रात के समय रोड पर कोई नहीं था इसलिए किसी को पता नहीं चला। कार में शिवम के साथ ही नीरज उनकी पत्नी विनीता, चाचा और चाची चार घंटे तक फंसे रहे। उन्हें सुबह कार से बाहर निकाला जा सका।