आगरालीक्स ….सोशल मीडिया पर वृन्दावन के राधा निकुंज आश्रम में रह रहे प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन छाए हुए हैं। ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज के गोलोकवासी होने की खबर फैलने लगी, बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचे।

मूल रूप से कानपुर के रहने वाले प्रेमानंद जी महाराज का वृन्दावन में रमणरेती मार्ग पर राधा निकुंज आश्रम है, वे यहीं रहते हैं। उनके प्रवजन सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, लाखों की संख्या में उनके अनुयायी हैं। रविवार रात को प्रेमानंद जी महारोज के गोलोकवासी होने की खबर सोशल मीडिया पर फैलने लगी, रात में ही बड़ी संख्या में अनुयायी उनके आश्रम पर पहुंच गए।
स्वस्थ्य हैं प्रेमानंद जी महाराज, गुर्दा खराब होने के कारण चल रही है डायलिसिस
प्रेमानंद जी महाराज के दोनों गुर्दे खराब हैं, उनकी नियमित डायलिसिस होती है। ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज के गोलोकवासी होने की सूचना पर उनके आश्रम के बाहर जुटे अनुयायियों को आश्रम प्रबंधन ने बताया कि उनके गोलोकवासी होने की अफवाह फैली है वे पूरी तरह से ठीक हैं।
विराट और अनुष्का ने आश्रम पहुंच कर लिया था आशीर्वाद
प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लेने के लिए क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ उनके आश्रम पहुंचे थे। प्रेमानंद जी महाराज के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं, पिछले कुछ सालों से उनकी ख्याति लगातार बढ़ रही है।