आगरालीक्स…. आगरा के केपीजीआई में सोशल मीडिया और मार्केटिंग पर नेशनल सेमिनार में रोचक आंकडे सामने आए हैं। विश्व में 2 5 बिलियन सोशल मीडिया के यूजर हैं तो भारत में 18 से 25 साल के 75 फीसद युवा सोशल मीडिया पर हैं। यहां शनिवार को आयोजित कांफ्रेंस में मुख्य अतिथि प्रो श्याम व्यास मार्केटिंग एंड बिजनेस हेड यूएफबी, कनाडा के चंडीगढ ने कहा कि सोशल मीडिया आज के दौर में सबसे प्रभावशाली जनसंचार का माध्यम बन चुका है। आईएमएएस, नोएडा के एके अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया में डोमेन, टयूटर, फेसबुक,

यूटयूब, ब्लॉग के माध्यम से व्यवासय प्रबंधन किया जा सकता है। डॉ त्रिपुरारी पांडे ने कहा कि युवाओं में सोशल मीडिया का यूज बढा है। स्कूल आॅफ जर्नलिज्म के प्रो प्रमोद भटनागर ने कहा कि सोशल मीडिया के विभिन्न पहलुओं को सामने रखा। डॉ जीसी त्रिपाठी डिप्टी डायरेक्टर एनटीपीसी स्कूल आफ बिजनेस ने कहा कि सोशल मीडिया जनसंचार का सकारात्मक माध्यम है। इस दौरान कॉलेज के महानिदेशक प्रो महेश्वर मिश्रा ने स्वागत किया। हेमंत विष्ट, योगेंद्र शर्मा, रोहित राजवंशी, डॉ विक्रम सिंह, डॉ एके गुप्ता, डॉ नरेंद्र सिंह सिसोदिया आदि मौजूद रहे।
Leave a comment