महाराष्ट्रलीक्स…. जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन के स्लीपर कोच में आरपीएफ के जवान ने चलाई गोली, एएसआई और तीन यात्रियों की मौत। जवान को अरेस्ट किया।

गुजरात से मुंबई जा रही जयपुर मुंबई पैसेंजर ट्रेन ट्रेन संख्या 12956 सोमवार सुबह पालघर, महाराष्ट्र पहुंची। यहां से ट्रेन बोरिवली स्टेशन के लिए रवाना हुई। इसी दौरान बी 5 कोच में गोली चलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रेन की सुरक्षा के लिए एस्कार्ट में लगे आरपीएफ के जवान चेतन ने एस्कार्ट प्रभारी एएसआई टीकाराम पर गोली चला दी। गोली लगने से एस्कार्ट प्रभारी सहित तीन यात्रियों की भी मौत हो गई। जीआरपी मामले की जांच में जुटी है।