आगरालीक्स…आगरा के खाटू श्याम मंदिर में मनाया रक्षाबंधन. श्री नारायण के हाथ में बांधी बहन सुभद्रा ने राखी, रक्षाबंधन विशेष श्रंगार ने माेहा मन
भाई− बहन का अनूठा स्नेह, जहां होता है इमली सा खट्टा पन तो गुड़ सा मीठा स्वाद भी। जब बात सृष्टि के पालनहार श्री हरि नारायण विष्णु और उनकी बहन सुभद्रा के प्रेम की हो तो अलौकिक प्रेम की दिव्यता स्वतः की दिखती है। भाई− बहन का ये अनूठा प्रेम उस वक्त जीवनी मंडी स्थित श्री खाटू श्याम जी मंदिर में जीवंत हो उठा जब रक्षा बंधन मनोरथ मनाया गया।

साेमवार को श्री श्याम बाबा का श्वेत पुष्पों से विशेष श्रंगार किया गया था। यजमान राधे लाल सर्राफ और दया रानी अग्रवाल थे। पंडित योगेश उपाध्यय ने रक्षा बंधन त्योहार के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री विष्णु के स्वरूप के हाथ में सुभद्र स्वरूपा बहन ने राखी बांधी तो उपस्थित सभी महिला श्रद्धालुओं ने भी भगवान के स्वरूप से अपना यही पावन रिश्ता रेशम की डोर से बांधा। नितेश अग्रवाल ने बताया कि एक अगस्त को शरद पूर्णिमा उत्सव होगा। इस अवसर पर आशीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, लल्लो भाई, साकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।