आगरालीक्स… आगरा में अगले सप्ताह टॉप-थ्री फिल्में रिलीज होंगी। गदर-2, ओएमजी-2 और जेलर। सोमवार से एडवांस बुकिंग पर भी विचार। प्रमोशन में लगे है फिल्मी सितारे.. देखें फोटो
जेलर 10 अगस्त से तो गदर-2, ओएमजी-2 अगले दिन

त्योहारों के महीने में 11 अगस्त से आगरा में दो फिल्मे रिलीज होने वाली है। सनी देयोल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर एक प्रेमकथा का स्विकल गदर-2, अक्षय कुमार की ओएमजी-2 रिलीज होगी लेकिन इससे पहले रजनीकांत की जेलर 10 अगस्त को रिलीज की जा रही है।

सोमवार-मंगल से एडवांस बुकिंग पर भी विचार
आगरा के सिनेमा हाल और मल्टी पैलेक्स में तीनों फिल्मों को लेने की तैयारी चल रही है। सोमवार-मंगलवार तक फिल्मों के बारे में तय हो जाने के बाद इन फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू होने के आसार है।
सनी और अमीषा ने जयपुर में किया प्रमोशन
गदर-2 और ओएमजी-2 का फिल्मी सितारों द्वारा प्रमोशन भी किया जा रहा है। शनिवार को गदर टू के कलाकार सनी देयोल और अमीषा पटेल ने जयपुर में प्रचार के लिए पहुंचे, जहां फिल्म, ‘गदर 2’. का प्रोमोशन किया। दोनों पिंक सिटी परकोटा स्थित हवा महल झरोखे पहुंचे, जहां सनी और अमीषा ने हवा महल के सामने सड़क पर पोज़ दिया।