आगरालीक्स…7 अगस्त को बन रहा है गजकेसरी योग. इन तीन राशियों का चमक सकता है भाग्य….
हिंदू धर्म के लिए इस साल का अगस्त माह काफी खास है. इस मास की शुरुआत सावन मास के साथ हो रही है तो वहीं कई बड़े तीज त्योहार भी इसी महीने में पड़ रहे हैं. इसके अलावा कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं. इस माह में गुरु और चंद्रमा की युति एक बार हो रही है जो कि गजकेसरी राजयोग बना रही है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु बृहस्पति मेष राशि में विराजमान हैं और वहीं चंद्रमा 7 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश करेंगे और 9 अगस्त को 7 बजकर 43 मिनट तक रहेंगे. ऐसे में गजकेसरी योग पूरे ढाई दिनों तक रहेगा. जानिए 7 अगस्त में बन रहे गजकेसरी राजयोग से किन राशियों को क्या मिल सकता है लाभ..

मेष राशि — मेष राशि में ही गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है. ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है. भाग्य का पूरा सााि मिल सकता है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकती है. नौकरी पेशा लोगों को मेहनत का फल मिल सकता है, पदोन्नति के साथ इंक्रीमेंट भी हो सकता है. आय के नस स्त्रोत खुलेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है.
कर्क राशि — इस राशि के जातकों के लिए भी गजकेसरी योग भाग्य खोल सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है तो वहीं नौकरी पेशा लोगों को अपार सफलता के साथ धन लाभ मिलने की उम्मीद है. अगर बिजनेस में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय शुभ साबित हो सकता है. वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से भी निजात मिल सकती है.
मकर राशि — गजकेसरी राजयोग इस राशि के जातकों के लिए भी खुशियां ला सकता है. धन लाभ के साथ किस्मत का भी पूरा साथ मिल सकता है. कानूनी मामलों में भी सफलता मिल सकती है. अगर कोई संपत्ति या वाहन खरीदना चाहता है तो यह समय उसके लिए सही हो सकता है. समाज में मान सम्मान बढ़ेगा और रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.