आगरालीक्स …आगरा के लिए एक और उपलब्धि, स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में इंदौर ने मारी बाजी, स्मार्ट सिटी के कार्यौं में भ्रष्टाचार के आरोप की बीच आगरा नंबर तीन पर रहा है। देश भर के 100 शहरों में आगरा तीसरे पायदान पर, सोशल रेस्पोंसिविलिटी में दूसरे नंबर पर रहा आगरा। 27 सितंबर को इंदौर मध्य प्रदेश में होने जा रहे समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु स्मार्ट सिटी कांटेस्ट के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।

देश के 100 स्मार्ट सिटी के लिए चौथे नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड की शुक्रवार को घोषणा की गई। इसमें हर बार की तरह इस बार भी इंदौर ने बाजी मारी है। नेशनल स्मार्ट सिटी अवार्ड में इंदौर पहले नंबर पर रहा है, दूसरे नंबर पर सूरत और तीसरे नंबर पर आगरा है।
स्मार्ट सिटी स्टेट में यूपी तीसरे स्थान पर
शहर की तरह से ही स्मार्ट सिटी कांटेस्ट में प्रदेशों की रैंक भी जारी की गई। इसमें पहले स्थान पर मध्य प्रदेश दूसरे पर तमिलनाडू रहा है। जबकि तीसरे स्थान पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश है।
सोशल रेस्पोंसबिलिटी में आगरा दूसरे स्थान पर
सोशल रेस्पोंसबिलिटी में पीपीपी मॉडल पर हेल्थ सेंटर संचालित करने के लिए आगरा दूसरे स्थान पर रहा है।
स्मार्ट सिटी के कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप
भाजपा के विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने आगरा में स्मार्ट सिटी के तहत हुए कार्यों में करोड़ों के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, इस मामले की भी जांच चल रही है। नोडल अधिकारी आरके सिंह को भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद हटा दिया गया था।