Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Artists from outside will come to Janakpuri of Sanjay Place. The festival will be celebrated for seven days…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Artists from outside will come to Janakpuri of Sanjay Place. The festival will be celebrated for seven days…#agranews

97

आगरालीक्स…संजय प्लेस की जनकपुरी में आएंगे बाहर के कलाकार. सात दिन तक मनाया जाएगा महोत्सव. नए कलेवर के साथ दिखेगा संजय प्लेस…

उत्तर भारत की ऐतिहासिक जनकपुरी महोत्सव इस बार शहर के बीचोंबीच स्थित संजय प्लेस में होने जा रही है. संजय प्लेस में जनकपुरी महोत्सव को लेकर उत्साह और उमंग छाया हुआ है और इसको लेकर अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी गई है. शुक्रवार को संजय प्लेस स्थित एक रेस्तरां में पत्रकारों के साथ बात करते हुए समिति के पदाधिकारियों ने कई जानकारियां साझा करते हुए प्रश्नों के उत्तर दिए। समिति के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि जनकपुरी से संबंधित जितने भी कार्य लंबित हैं उनकी सूची पर काम हो रहा है और वो शहर को जल्द से जल्द पूरे होते हुए दिखेंगें, संजय प्लेस क्षेत्र नए कलेवर के साथ सुंदर नज़र आएगा।

समिति के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह बघेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि मंच को भव्य एवं दिव्य बनाने पर ज़ोर दिया जा रहा है, सजावट, सफाई,यातायात, साज – सज्जा आदि पर भरपूर काम किया जा रहा है, सभी कार्य समय की सीमा में पूरे कर लिए जाएंगे। वरिष्ठ महामंत्री अनिल वर्मा ने कहा कि मुख्य रूप से 3 दिवसीय कार्यक्रमों को कुछ दिन में ही मूर्ति रूप दे दिया जाएगा, कलाकरों एवं संबंधित ग्रुप आदि की जानकारी जल्द ही सबके सामने होगी, कुछ बड़े कलाकारों को बाहर से लाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
महामंत्री हीरेन अग्रवाल ने कहा कि नए पदाधिकारियों को सब की सहमति से चूंन लिया गया है, सभी नए पुराने जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य पूरी निष्ठा के साथ प्रभु श्री राम के इस आयोजन में अपनी अपनी आहुति देंगें।

नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई:
संरक्षक मंडल में पीके अरोरा, पी अग्रवाल, अजय अग्रवाल को शामिल किया गया है। इनमें उपाध्यक्ष रंजीत सामा, केएन अग्निहोत्री, विनय मित्तल, अनिल रावत, ऐडवोकेट एम एन सिंघल,जितेंद्र गर्ग, सत्यपाल अरोरा, अम्बा प्रसाद गर्ग, आलोक अग्रवाल, तपन अग्रवाल, रोहित चतुर्वेदी और नवीन अरोरा को सर्वसम्मति से बनाया गया। मंत्री पद का उत्तरदायित्व आर एस सेंगर, अशोक जैन,विभु सिंघल, नितिन जौहरी को सौंपा गया है। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन के पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

आगरा

Agra Live News: Three couples begin a new life through a mass marriage in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सामूहिक विवाह के जरिए तीन जोड़ों की नई जिंदगी शुरू.

आगरा

Agra Live News: Goddess Pitambara Devi’s Praktaya Utsavwill be celebrated for three days at the Sitaram Temple in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सीताराम मंदिर में तीन दिन मनाया जाएगा मां पीतांबरा देवी...

error: Content is protected !!