इंदौरलीक्स….(अजब-गजब)। जिंदा महिला की शवयात्रा निकाल कर लगाए राम नाम सत्य है, मुर्दा बड़ा मस्त है, के नारे। महिलाएं विलाप करती निकलीं। जानें ऐसा क्यों किया?
खरगौन जिले के ब्राह्मणपुरी की घटना
यह घटना है मध्य प्रदेश के खरगौन जिले के ब्राह्मणपुरी गांव की। ग्रामीणों के मुताबिक इस साल बारिश काफी कम हुई है। इसकी वजह से फसल बर्बाद हो रही है। यदि अब जाती हुई बारिश भी नहीं हुई तो किसान बर्बाद होने के साथ व्यापार ठप हो जाएगा।
बारिश के लिए ग्रामीण कर रहे टोने-टोटके

किसानों द्वारा बारिश के लिए टोने-टोटके किए जा रहे हैं। इसके तहत गत दिवस दोपहर के समय ब्राह्मणपुरी से सैकड़ों महिलाओं ने मिलकर एक जिंदा महिला की अर्थी सजा कर उसे गांव के मुख्य मार्गों से निकाली।
एक महिला मटकी लेकर भी चलीं, खूब किया रुदन
इस अनूठी शवयात्रा में आगे आगे एक महिला अपने हाथों में एक मटकी लेकर चल रही थी। वहीं कई महिलाएं शवयात्रा के पीछे रुदन भरे स्वर में राम नाम सत्य है। मुर्दा बड़ा मस्त है के नारे लगाती चल रही थी।
शवयात्रा में महिला का चेहरा खुला, लाल साड़ी पर गुलाल शवयात्रा में महिला का चेहरा खुला व शरीर पर लाल साड़ी व फूल व गुलाल से पटा हुआ था। महिलाओं ने शवयात्रा को ग्राम के चौराहों पर रखकर महिलाएं रोने का नाटक करती रहीं। शवयात्रा पूरे गांव में घुमाने के बाद ब्राह्मणपुरी में ही समापन हुआ। बताते हैं कि इस तरह के टोने टोटकों से इंद्र देवता प्रसन्न होते है। क्षेत्र में जमकर वर्षा होती है।