आगरालीक्स ….आगरा में महिला जूता कारोबारी ने जूता फर्म के निदेशकों पर 2.39 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का लगाया आरोप, मुकदमा।
आगरा के थाना सिकंदरा में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। राना ओवरसीज की मालिक सुनीता राना ने आरोप लगाए हैं कि एबीएस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक वर्ष 2020 में उनकी फैक्ट्री में आए, उन्होंने कहा कि वे घरेलू जूते की सप्लाई करने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के घाना में भी जूतों की सफाई करते हैं।

3.22 करोड़ के जूते लिए, नहीं किया भुगतान
आरोप है कि 11 सितंबर 2020 तक राना ओवरसीज द्वारा एबीएस इंटरनेशल प्राइवेट लिमिटेड को 3.22 करोड़ रुपये के जूते तैयार कर दिए गए लेकिन भुगतान नहीं हुआ। एबीएस इंटरनेशनल द्वारा 2.60 लाख रुपये का मैटेरियल दिया गया, 80 लाख रुपये का ही भुगतान किया। बाकी रकम देने में आनाकानी की जा रही है।
निदेशकों पर दर्ज हुआ मुकदमा
इस मामले में कोर्ट के आदेश पर राना ओवरसीज की मालिक सुनीता राना ने एबीएस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक कमलेश कुमारी तोमर, विजय तोमर, प्रशांत कुमार, मालिका तोमर, देविका तोमर, हार्दिक चौहान, जोजफ किरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिकंदरा के प्रभारी आनंद कुमार शाही का कहना है कि व्यापार को लेकर विवाद है, साक्ष्य संकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।