आगरालीक्स …आगरा में राखी बांधकर बेटी के साथ स्कूटी से लौट रही महिला के गले से बाइकर्स गैंग ने चेन और पैंडल लूटा, सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

आगरा के मारुति एस्टेट कलाकुंज की रहने वाली मीनू पत्नी राज अपने फुफेरे भाई नीरज को राखी बांधने गई थी। गुरुवार दोपहर 3.30 बजे वह राखी बांधकर बेटी के साथ घर लौट रही थी, बेटी प्रिंसी स्कूटी चला रही थी और मीनू पीछे बैठी हुई थी। पांडव नगर, शाहगंज के पास पीछे एक बाइक सवार बदमाश आया, वह हेलमेट पहने हुए था। गले पर झपटटा मारा और गले से सोने की चेन और पैंडल लेकर भाग गया। शोर मचाने पर भीड़ जुट गई लेकिन तब तक बदमाश भाग चुका था। एक सीसीटीवी में बदमाश दिखाई दिया लेकिन बाइक का नंबर नहीं पता चल सका। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है, थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक भानु प्रताप सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।