मथुरालीक्स… बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को ऑनलाइन पंजीकरण की तैयारियां शुरू। नगर निगम द्वारा चलाई गई ऑफ लाइन पंजीकरण व्यवस्था भी फिर से शुरू होगी।
18 सितंबर के हाईकोर्ट के निर्णय का इंतजार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम संपन्न होने के बाद प्रशासन ने एक बार फिर से बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पंजीकरण करवाकर दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधाएं दिए जाने के लिए मंथन चल रहा है। साथ ही 18 सितंबर को हाईकोर्ट इलाहाबाद से आने वाले निर्णय का इंतजार चल रहा है।
दर्शन को अब हर दिन रहने लगी है भीड़
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में कुछ समय पहले शनिवार और रविवार को भीड़ अधिक होती थी, लेकिन अब सप्ताह के सभी दिन भीड़ होने लगी है। ऐसे में श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए धक्का-मुक्की करनी पड़ती है। इसे व्यवस्थित करने के अब याचिका पर 18 सितंबर को हाईकोर्ट का निर्णय आ सकता है।
ऑफ लाइन व्यवस्था तीन दिन चलाई गई थी
पंजीकरण की ऑफ लाइन व्यवस्था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की गई थी। तीन दिन सफलता पूर्वक व्यवस्था चलने के बाद फिलहाल इसे रोक दिया है। पंजीकरण के माध्यम से दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को अलग लाइन जैसी सुविधाओं पर विचार चल रहा है।