Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: What will happen in Dayalbagh of Agra for seven days? Radhaswami Satsang Sabha wrote letter to PM and CM…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: What will happen in Dayalbagh of Agra for seven days? Radhaswami Satsang Sabha wrote letter to PM and CM…#agranews

115

आगरालीक्स…आगरा के दयालबाग में सात दिन तक क्या होगा. राधास्वामी सत्संग सभा ने पीएम और सीएम को लिखा लैटर. जानिए क्या कहा…

आगरा के दयालबाग में जमीन पर कब्जे को लेकर प्रशासन और राधास्वामी सत्संग सभा आमने—सामने है. रविवार को यहां जमकर बवाल हुआ, हंगामा, मारपीट और पथराव में कई लोग घायल हुए हैं. इस मामले में इस मामले में सदर तहसील में पुलिस प्रशासन व राधा स्वामी सत्संग सभा के पदाधिकारियों के बीच रविवार रात आठ से 10 बजे तक बैठक चली. सत्संग सभा की तरफ से पक्ष रखा गया कि जिस रास्ते पर गेट लगा है वह सत्संग सभा के नाम दर्ज है. तहसीलदार ने तर्क दिया कि नाम दर्ज का आदेश त्रुटि सुधार के लिए हुआ था। राजस्व अभिलेख में सड़क दर्ज है, 1965 बंदोबस्त सजरा में सड़क दर्ज है, सड़क किसी संस्था या व्यक्ति नहीं हो सकती है, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रचलित रास्ते को बंद करने पर कार्रवाई का अधिकार तहसीलदार के पास है. प्रशासन की ओर से सत्संग सभा को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दे दिया गया है. वहीं पुलिस और सत्संगियों की ओर से कल के विवाद को लेकर अभी तक कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है. आज सोमवार को यहां पूरा माहौल तनावपूर्ण शांत रहा. जिस स्थान पर रविवार को विवाद हुआ, वहां सत्संगी पहरा देते रहे.

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को लिखा लैटर
वहीं इस मामले को लेकर अब राधास्वामी सत्संग सभा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भी लिखा गया है. इसमें उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से किए गए लाठीचार्ज में अनेक सत्संगियों के घायल होने की बात कही है और पुलिस पर जिला अस्पताल में इलाज नहीं होने देने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने लिखा है कि पवित्र भूमि पर निगाह गड़ाई बिल्डर लॉबी साम-दाम-दंड-भेद विफल रहने पर आगरा जिला प्रशासन के जरिए अपनी कुत्सित भावनाओं की पूर्ति में लगी है. इसी कड़ी में रविवार को पुलिस ने सतसंगी माँ, बहन, बेटियों और बच्चों पर बेरहमी से लाठीचार्ज किया, उनके रक्त से इस पावन भूमि को लाल कर दिया है. हमारे परम प्रिय गुरु महाराज डा. बी लाल साहब के समाधि स्थल को खंडित कर दिया है. इससे देश विदेश में रह रहे करोड़ों सतसंगियों का हृदय चित्कार कर उठा, उनकी तड़प का सहज अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. उनमें व्यवस्था के खिलाफ गुस्सा है, आक्रोश है.

आगे लिखा है कि प्रशासन अब कागजों की जांच की बात कह रहा है, इसके लिए उसने सात दिन के समय दिया है. तो उसने पहले यह काम क्यों नहीं किया, जबकि राधा स्वामी सत्संग सभा और उसके पदाधिकारी लगातार यह मांग कर रहे थे कि वह हमारे कागजों को देखें उनकी जांच करें और उसे आधार पर आगे की कार्रवाई करें. प्रशासन को जब यह बात आज सही लग रही है तो कार्रवाई से पहले क्यों नहीं लगी और उसने यह अराजकता क्यों फैलाई?

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!