आगरालीक्स…आगरा में फार्मेसी डे पर स्टूडेंट्स को बताई इसकी उपयोगिता और उज्जवल भविष्य. ब्लड डोनेशन कैंप के साथ हुए भव्य रंगारंग कार्यक्रम…
विश्व फार्मेसी डे के उपलक्ष में कॉलेज ऑफ फार्मेसी रोहता की नहर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वप्रथम कॉलेज के चेयरमैन एवम डायरेक्टर डा आशीष त्रिपाठी, प्रिंसिपल डा रश्मि त्रिपाठी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलन किया गया। उसके बाद जनरल सेक्रेटरी रहीस अब्बास द्वारा पूरे सप्ताह विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें रकदान शिविर ,जागरूकता रैली ,रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रेजेंटेशन ,मॉडल मेकिंग आदि मुख्य गतिविधियां रही अंतिम दिन भव्य रंगारंग कार्यक्रम एवम पुरस्कार वितरण समारोह हुआ।

डा रश्मि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को फार्मेसी की समझ में उपयोगिता के बारे में बताया। और फार्मेसी में उज्ज्वल भविष्य के बारे में अवगत कराया । डा साहिल अब्बास, अंजुल गुप्ता नीरज गुप्ता, अनंत मित्तल, ऋतु मंगल निशा अब्बास, मीनू कुमारी ,सुमन कुमारी, प्रभात गोयल, चंद्रभान, कामिनी कुमारी, संजीव कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा।