आगरालीक्स… आगरा में एक मार्केट में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई और प्लास्टिक समान का स्टोर चलकर स्वाह हो गया। मार्केट की अन्य दुकानें भी आग की चपेट में आ गई हैं।
आगरा की नाई की मंडी में बुधवार रात को एक प्लास्टिक के सामान के स्टोर से आग की लपटें उठने लगी, देखते ही देखते लपटें बेकाबू होती चलीं गई। कुछ ही देर में आग की लपटों ने मार्केट को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, लेनिक आग की लपटें बढती गई। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
20 मार्च को कोठी में लगी आग
आगरा की पॉश कॉलोनी की कोठी में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती चली गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए, करीब डेढ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
कमला नगर में पानी की टंकी चौराहा स्थित विजय कुमार गोयल के घर में सोमवार सुबह 9:00 बजे के करीब धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाना शुरू कर दिया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Leave a comment