आगरालीक्स ..(देवेंद्र कुमार)….आगरा के थानों की सूरत चंद घंटे में बदल गई है, न्यू आगरा थाने के बाहर वाहन खडे रहते थे, अब यह थाना आपके स्वागत का इंतजार कर रहा है। सीएम आदित्यनाथ योगी के थानों का निरीक्षण करने के बाद से आगरा में पुलिस स्टेशन क्लीन अप कॉल के बाद का नजारा देखने लायक है।
गुरुवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने लखनऊ में हजरतगंज पुलिस थाने का औचक निरीक्षण किया। वह सुबह 11 बजे कोतवाली पहुंचे तो हडकंप मच गया। उन्होंने महिला थाने पहुंचकर भी कामकाज का जायजा लिया। इसके बाद से आगरा के थानों की सफाई भी शुरू हो गई है। सुबह से ही शहर से लेकर देहात के थानों में सफाई अभियान चला, थानों की सफाई की गई, इसके साथ ही पुलिस कर्मियों का शिकायत लेकर पहुंच रहे पीडितों के प्रति रवैया भी धीरे धीरे बदलने लगा है।
100 पुलिस कर्मी हो चुके हैं सस्पेंड
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने गृहमंत्रालय अपने पास रखा है। यूपी पुलिस ने योगी के सीएम बनने के बाद से अब तक 100 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया है। डीजीपी जावेद अहमद के निर्देश पर 100 से ज्यादा पुलिसवालों को सस्पेंड किया गया है। इन पुलिसवालों की पहचान दागियों के रूप में हुई है। इनमें ज्यादातर पुलिसवाले गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा के हैं। लखनऊ में 7 इंस्पेक्टर्स को सस्पेंड किया गया है।
Leave a comment