आगरालीक्स… आगरा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना पंजीकरण के चल रही एक पैथोलॉजी, दो हॉस्पिटल और एक क्लीनिक सील।
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चौहान पैथोलॉजी एंड डिजिटल एक्सरे सेंटर, खेरागढ़ में छापा मारा, टीम को कोई डॉक्टर नहीं मिला। पैथोलॉजी लैब का पंजीकरण भी नहीं था, टीम ने लैब को सील कर दिया। टीम ने खेरागढ़ में ही लाइफ लाइन मेडिकेयर को पंजीकरण न होने पर सील कर दिया।
रघुवंशी नर्सिंग होम का भी पंजीकरण नहीं था लेकिन दो मरीज भर्ती मिले। रघुवंशी नर्सिंग होम का आपरेशन थिएटर टीम ने सील कर दिया।