आगरालीक्स…नवरात्रि और गरबा उत्सव में डूबे आगराइट्स. मंदिरों से लेकर सोसाइटीज, घरों, पंडालों में नवरात्रि का उत्साह. कई जगह डांडिया नाइट्स
शारदीय नवरात्र की आज अष्टमी है और कल महानमी. लेकिन आगरा में नवरात्रि का उत्साह शुरू से ही छाया हुआ है. मंदिरों से लेकर पंडालों तक में नवरात्रि उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है. आगरा की सोसाइटीज, कॉलोनियों तक में आयोजन हो रहे हैं. कहीं डांडिया नाइट्स हो रही हैं तो कहीं नवरात्रि उत्सव, देवी जागरण आदि. भजन कीर्तन का दौर शाम होने के बाद से ही शुरू हो रहा है जो कि देर रात तक चल रहा है. आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से जोनल पार्क में नवरात्रि के नौ दिन नवरात्रि रास गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. यहां हर दिन प्रोग्राम आयोजित हो रहे हैं. इसके अलावा दिल्ली गेट स्थित चामुंडा देवी मंदिर में जागरण हो रहा है जिसका भव्य आयोजन हर दिन किया जा रहा है. इसे देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं.
आगरा की कॉलोनियों में भी देवी विराजित की गई हैं. शहर के बड़े होटल्स और संस्थाओं द्वारा भी नवरात्रि उत्सव या गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है. मंदिरों में कन्या पूजन और हवन चल रहा है. जगह—जगह भंडारे भी हो रहे हैं जहां काफी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद पा रहे हैं. नवरात्रि के आज आठवें दिन महागौरी की पूजा अर्चना की गई. आज लोगों ने उपवास भी रखा हुआ है. पूरी आस्था के साथ पूजा अर्चना की. जिनके यहां अष्टमी पूजी जाती है, वहां पुरोहितों की देखरेख में कन्या पूजन किया गया. पूरे विधि विधान से मां दुर्गा की स्तुति करने के बाद कन्या पूजन किया गया और उन्हें भोग लगाया गया.