आगरालीक्स…आगरा में अजब प्रेम की गजब कहानी…आगरा के युवक को हुआ दो बच्चों की मां से प्यार. कोर्ट मैरिज कर ले आया अपने साथ…फिर हुआ ये काम
आगरा में अजब प्रेम की गजब कहानी जैसा मामला सामने आया है. आगरा का एक युवक काम करने के लिए राजस्थान गया था लेकिन वहां दो बच्चों की मां के प्रेम में पड़ गया और उसे कोर्ट मैरिज कर आगरा ले आया. उधर महिला के पति ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया. जांच करते हुए राजस्थान पुलिस आगरा में युवक के घर पहुंची और यहां से महिला को बरामद कर अपने साथ ले गई है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
ये है मामला
युवक का नाम राजवीर है और वह पिनाहट के मोहल्ला ताल की पार का रहने वाला है. राजवीर हलवाई का काम करने के लिए राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम कस्बा में गया था. यहां काम करने के दौरान ही उसके प्रेम संबंध दो बच्चों की मां के साथ हो गए. दोनों ने चुपके से कोर्ट मैरिज कर ली और एक महीना पहले वह महिला को अपने साथ आगरा अपने घर ले आया. वहीं महिला के पति ने मुकदमा दर्ज करा दिया. शनिवार की देर शाम राजस्थान की खाटू श्याम पुलिस यहां पहुंची. स्थानीय पुलिस की मदद से वह युवक के घर पहुंची और वहां से महिला को बरामद कर लिया. पुलिस महिला को अपने साथ राजस्थान ले गई है.