आगरालीक्स …आगरा के रिच होम स्टे की महिला कर्मचारी के साथ रेप और विरोध करने पर मारपीट में चार युवक और एक युवती अरेस्ट। वीडियो।
आगरा के ताजगंज फेज टू में रिच होम स्टे है। यहां करीब डेढ़ वर्ष से एक युवती काम कर रही थी, शनिवार रात 10.30 बजे रिच होम स्टे से आवाज आने लगी, युवती की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रात 10.30 बजे पुलिस फोर्स रिच होम स्टे में पहुंच गया।
गैंग रेप और विरोध करने पर मारपीट का आरोप
रिच होम स्टे में युवती बदहवास मिली, उसने आरोप लगाए हैं कि उसे शराब पिलाकर गंदा काम किया गया। उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। एक के बाद एक तीन वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।
तीन वीडियो हुए वायरल
सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में युवती को पकड़ कर दो तीन युवक अंदर की तरफ ले जा रहे हैं, एक युवक उसे कमरे के अंदर लेकर जाता है। सुरक्षा कर्मी भी खड़े हुए हैं। एक वीडियो होटल के कमरे का है। सामान बिखरा पड़ा है, पंखा भी टूटा हुआ है। एक और वीडियो पर युवती हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगा रही है।
चार युवक और एक युवती अरेस्ट
डीसीपी सूरज राय के अनुसार, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। चार युवक और एक महिला को अरेस्ट किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती का परिचित जितेंद्र राठौर पुत्र मानिकचंद राठौर निवासी एमपी पूरा थाना ताजगंज अपने चार तीन और युवकों को लेकर होम स्टे में आया था। पुलिस ने जितेंद्र राठौर के साथ ही रवि राठौर पुत्र राम सिंह राठौड़ करीमनगर गोबर चौकी थाना ताजगंज, मनीष कुमार पुत्र चंद्रभान निवासी बसई खुर्द थाना ताजगंज, देव किशोर पुत्र फतेह सिंह निवासी महुआ खेड़ा ताजगंज और एक महिला को अरेस्ट कर लिया है।