जयपुरलीक्स …राजस्थान एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आरपीएससी आरएएस) 2021 का परिणाम घोषित। कुसुम मीना की कैटेगरी रैंक 18 है। आरटीओ मथुरा प्रसाद मीना की बेटी की उपलब्धि पर बधाई दी है।
आरपीएससी आरएएस 2021 का शुक्रवार रात को फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें
चित्तौड़गढ़ में आरटीओ के पद पर कार्यरत मथुरा प्रसाद मीना और सविता मीना की बेटी कुसुम मीना की कैटेगरी रैंक 18 और जनरल रैंक 565 आई है। उनकी इस उपलब्धि पर आगरा के डीएन दुबे सहित उनके परिजनों ने बधाई दी है।
सिविल सर्विसेज का लक्ष्य बनाकर की तैयारी
कुसुम मीना ने सिविल सर्विसेज को लक्ष्य बनाया। इसके बाद तैयारी शुरू की। उनका कहना है कि तैयारी के घंटे से ज्यादा क्या पढ़ना है और क्यों पढ़ना है यह जरूरी है। एक लक्ष्य बनाकर तैयारी करनी चाहिए, बहुत सारे ऐसे प्लेटफार्म हैं जहां आपको स्टडी मैटेरियल मिल सकता है।