आगरा लीक्स…आगरा का लाल कैप्टन शुभम गुप्ता राजौरी मुठभेड़ में शहीद. आतंकियों से मुठभेड़ में हुई शहादत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बुधवार को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के दो अफसर और दो जवान शहीद हो गए हैं इनमें आगरा के डीजीसी क्राइम वसंत कुमार गुप्ता के बेटे कैप्टन शुभम गुप्ता भी शामिल हैं. कैप्टन शुभम गुप्ता की शहीद होने की सूचना घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया है.

आर्मी अधिकारी बसंत कुमार गुप्ता के ताज नगरी स्थित घर पर पहुंच गए हैं. कैप्टन शुभम गुप्ता का चयन 2015 में आर्मी में हुआ था 2018 में कमीशन मिला. बताया जाता है कि
बुधवार को आतंकियों के छुपे होने की सूचना पर सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया इसी दौरान जंगल में छुपे आतंकियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी यहां दो आतंकियों के छुपे होने की खबर है इसी हमले में कैप्टन शुभम शहीद हो गए हैं.