आगरालीक्स …आगरा में गुरु द्वारा गुरु का ताल कट पर सड़क हादसे में छह की मौत पर यातायात उप निरीक्षक लाइन हाजिर, एसीपी यातायात को जांच। हालातों में नहीं हुआ सुधार।
शनिवार को गुरु द्वारा गुरु का ताल कट पर भगवान टॉकीज की तरफ से जा रहे ट्रोला ने स्कूटी सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगाए, उसके पीछे आटो था और आटो के पीछे एक और ट्रोला था। पीछे वाला ट्रोला अनियंत्रित हो गया और उसने आटो में टक्कर मार दी, आटो में सवार चालक सहित पांच सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
यातायात उप निरीक्षक लाइन हाजिर
इस मामले में गुरु द्वारा गुरु का ताल ब्लैक स्पॉट पर तैनात यातायात उप निरीक्षक राम क्रपाल को लाइन हाजिर कर दिया है, एसीपी यातायात सैयद अरीब अहमद से जांच कराई जा रही है।