आगरालीक्स…हैरान करने वाली खबर. 9वीं की छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी अपनी जान. कारण—स्कूल न जाने पर मां ने मारा था चांटा…
आगरा मंडल के मथुरा जिले में हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां कक्षा 9की एक छात्रा ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया. स्कूल न जाने पर उसकी मां ने उसे डांटा था और एक चांटा मार दिया. इससे नाराज होकर छात्रा ने थाना हाइवे क्षेत्र के गणेशरा इलाके में अलवर—मथुरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर जान दे दी. पुलिस ने शव बरामद कर शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी तो कोहराम मच गया. आज परिजनों को शव सौंप दिया गया है.
कृष्णा नगर के ओम नगर में रामवीर शर्मा रहते हैं. उनकी बेटी खुशी शर्मा कक्षा 9 की छात्रा है. बताया जाता है कि मंगलवार को वह स्कूल न जाने की जिद करने लगी. इस पर मां ममता ने उसे डांटते हुए चांटा मार दिया और उसे जबरन स्कूल भेज दिया. गुस्साई खुशी स्कूल न जाकर अलवर—मथुरा रेलवे ट्रैक के पुल के पास पहुंची और यहां कुछ देर ट्रेन का इंतजार करने लगी. जैसे ही ट्रेन आई और उसने ट्रैक पर छलांग लगाकर अपनी जान दे दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त करने के बाद परिजनों को सूचना दी.
खुशी की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम गच गया. खुशी के पिता आटो चलाते हैं. 12 साल का भाई कक्षा 12वीं का छात्र है जबकि 10 साल की छोटी बहन कक्षा 6 की छात्रा है. मां ममता गृहिणी है. परिजनों के अनुसार सोमवार रात को 11 बजे खुशी ने मंगोड़े बनाने के लिए मां को कहा. लेकिन मां ने मना कर दिया. इस पर खुशी जिद करने लगी तो मां ने उसके दो थप्पड़ मार दिए थे. गुस्साई खुशी कमरे में जाकर सो गई. मंगलवार सुबह वह स्कूल न जाने की जिद करने ली इस भी मां ने उसे चांटा मार दिया था और उसे जबरन स्कूल भेज दिया.